असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रिटेल एवं सुरक्षा गार्ड कोर्स के लिए तीन दिवसीय काउंसलिंग

असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रिटेल एवं सुरक्षा गार्ड कोर्स के लिए तीन दिवसीय काउंसलिंग

कांकेर

जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिषियन, रिटेल सेल्स एवं सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रषिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सुनील नेताम ने जानकारी दी है कि उक्त प्रषिक्षण के लिए 10 फरवरी से 13 फरवरी तक (रविवार को छोड़कर) लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 04 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, जो इस प्रषिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)