जनपद पंचायत कांकेर में सम्मान समारोह का आयोजन . . .

जनपद पंचायत कांकेर में सम्मान समारोह का आयोजन . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

भारत सरकार द्वारा अजय कुमार मण्डावी को पद्मश्री से नामांकित किये जाने पर जनपद पंचायत कांकेर में शाम 4ः00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अश्वनी कुमार यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी कांकेर, राजेश भास्कर जनपद सदस्य एवं मंडी अध्यक्ष, सुशील पोटाई अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, त्रिलोक कुठारे एस डी .ओ. आर ई. एस. के द्वारा अजय मण्डावी को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जनपद पंचायत कांकेर के द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

Paragraph Image

अजय मंडावी ने अपनी उद्बोधन में अपना जीवन यात्रा को विस्तार से बताया। उन्होने जानकारी दी कि सन् 2010 से वे लगातार कांकेर उप जेल में समाज से भटके सैकड़ो युवा कैदीयों को काष्ट कला सिखाकर उनके जीवन का सकारात्मक रूपांतरण कर रहे है। जिनमें से कई कैदियों ने अपने काष्ट कला को व्यवसाय का रूप देकर आर्थिक उपार्जन का कार्य भी कर रहे है। मण्डावी जी ने आगे कहा कि मुझे कई जगह सम्मानित किया गया परन्तु आज मैं अपने स्वयं के जनपद परिवार में सम्मानित हो रहा हूं। इसलिए बहुत अभिभूत हू और भावूक भी हो रहा हूं। उन्होंने अपने सफल काष्ट कला की यात्रा में सहयोग के लिए मोहन मण्डावी संसद सदस्य कांकेर, तात्कालिन कलेक्टर निर्मल खाखा, अंकित आनंद आई.ए.एस., नितिन पोटाई, सदस्य राज्य अ.ज.जा आयोग रायपुर, एवं स्मिता अखिलेश को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मान सम्मेलन में जनपद पंचायत कांकेर में 50 बेस्ट ऐचिवर्स, मनरेगा, बिहान, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं आर.ई.एस. के सब इंजिनियर, तकनिकी सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, क्लर्कीयल स्टाफ, एवं कम्प्यूटर आॅपरेटर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन सुशील पोटाई ने किया। कार्यक्रम में के.एस. ठाकुर विकास विस्तार अधिकारी, कौशल सिन्हा पी.ओ. मनरेगा, विकास श्रीवास्तव, योगेश्वरी साहू द्वैय सब इंजिनियर, रवि साहू बी.पी.एम बिहान, नागेन्द्र साहू बी.सी. प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), विनित शोरी संकाय सदस्य, बी.पी.आर.सी., महेन्द्र डडसेना प्रोग्रामर मनरेगा, संगीता कोर्राम सहायक ग्रेड 3, चिंता राम यादव पंचायत सचिव, प्रवीण साहू तकनिकी सहायक, नितेश सिन्हा, पवित्री सिन्हा के साथ पंचायतों के तकनिकी सहायक, सचिव और रोजगार सहायक, उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)