गर्मियां आते ही पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, इनसे छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

गर्मियां आते ही पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, इनसे छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें कई प्रकार की समस्या पनपती हैं और उनमें से एक हैं मच्छर। जी हां, सूरज ढलते ही घर में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता हैं। मच्छर घर में घुसकर मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों को फैलाने से बाज नहीं आते हैं। जिनसे बचने के लिए आप बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे। इन कैमिकल पदार्थों को यूज करने से मच्छरों का कुछ हो या न हो पर आपके शरीर को नुकसान जरूर पहुंच सकता है। ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं जो घर से मच्छर भगाने के साथ ही आपको किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने से भी बचाते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ आसान देसी नुस्खे जो मच्छरों को घर से भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Paragraph Image

कपूर जलाएं

वैसे तो कपूर पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये मच्छरों के काटने से भी बचा सकता है। अगर आपके घर में भी शाम होते ही मच्छर आतंक मचाने लगते हैं तो इसके लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने कमरे में कपूर जला कर रख दीजिए। साथ ही कमरे के खिड़की और दरवाजे भी बंद कर दें। कुछ देर बाद दरवाजे खोल दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

Paragraph Image

नीलगिरी का तेल

अगर आपको दिन में भी मच्छर काटते हैं तो आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने के लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में नींबू मिला लें। अब इस तेल को शरीर पर लगा लें। इसकी तीखी गंध से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे।

Paragraph Image

नींबू और लौंग का करें प्रयोग

लौंग और नींबू जैसी चीजों की सुंगध से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में आप मच्छरों वाली जगह पर नींबू के कुछ टुकड़ों को काटकर उनमें लौंग लगाकर रख दें। थोड़ी देर में सारे मच्छर अपने आप गायब हो जाएंगे।

Paragraph Image

तुलसी

वैसे तो तुलसी में औषधीय गुणों का भंडार है। तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर उस जगह के आसपास नहीं आते हैं। मच्छरों से आप परेशान हैं तो तुलसी का रस निकालकर अपने शरीर पर लगाएं। इससे भी मच्छरों के काटने से राहत मिलेगी।

Paragraph Image

लहसुन से बनाएं स्प्रे

मच्छरों से निजात पाने के लिए आप लहसुन का नेचुरल स्प्रे भी बना सकते हैं। इसके लिए 5-6 लहसुन को पीस कर 1 कप पानी में उबाल लें। अब इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी कोनों में छिड़काव कर दें। इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)