ई-जनचौपाल में 31 आवेदन हुए प्राप्त पर निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये गये निर्देश . . .

ई-जनचौपाल में 31 आवेदन हुए प्राप्त पर निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये गये निर्देश . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा उसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज सोमवार को ई-जनचौपाल में लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 02, चारामा विकासखण्ड से 02, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 02 और नरहरपुर विकासखण्ड से 02 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 23 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा एवं ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एस.आर. नेताम एवं विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीश किंण्डो भी मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)