एच.आर.नागवंशी होंगे नितिन पोटाई के विशेष सहायक . . .

एच.आर.नागवंशी होंगे नितिन पोटाई के विशेष सहायक . . .

बस्तर मित्र /कांकेर -

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने आयोग से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने के लिये उद्योग विभाग के सेवानिवृत सहायक संचालक पर श्री एच.आर. नागवंशी को विशेष सहायक नियुक्त किया है।

पोटाई जी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग में क्षेत्र से निरंतर बढ़ रहे शिकायतों के निराकरण को दृष्टिगत रखते हुए अ.ज.जा. आयोग के सदस्य नितिन पोटाई लंबे समय से एक विशेष सहायक की जरूरत महसूस कर रहे थे। एच.आर नागवंशी एक अनुभवी व्यक्ति है उद्योग विभाग में कार्य करने से पूर्व वे नगर पालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष भी रह चुके है बस्तर अंचल के आदिवासियों की समस्याओं से भली - भांति वाकिफ है इसलिए उनके अनुभव को देखते हुए क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एच.आर. नागवंशी जी को विशेष सहायक बनाया गया है।

श्री नागवंशी को विशेष सहायक नियुक्त किये जाने पर सियो पोटाई अध्यक्ष जिला सहकारी संघ मर्या कांकेर, कमला गुप्ता पूर्व अध्यक्ष जिला उपभोक्त भण्डार कांकेर, सुभाष सलाम, लखन सलाम, जागेश्वर देवांगन, रोहिदास शोरी, बुधराम कोरेटी, कमलेश कोमरा, रोहन सिन्हा, उमेश साहू डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, अनित कोरेटी, प्रियंक पटेल, शिवभान सिंह ठाकुर, राजकुमार चोपड़ा, हजारी राम कुंजाम, जबल सिंह कुंजाम, सुमित्रा वट्टी, कौशिल्या रामटेके, यशवंत दर्रो, शिवनाथ दुग्गा, गोपीचन्द कुंजाम, हिरेसिंह हिड़को, भगवान सिंह मरकाम, इन्द्रभान सिंह ठाकुर, सुबीर पोटाई, खेमदास मानिकपुरी, रामकुमार नेताम, श्यामलाल विश्वकर्मा, दसमन मंडावी, प्रकाश दास मानिकपुरी, महेन्द्रपाल चन्देल, किरण कावड़े, मुकेश मरकाम, पामेश्वरी साहू, जितेन्द्र नेताम, आदि लोगों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)