नक्सलियों ने की आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या . . .

नक्सलियों ने की आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या . . .

कांकेर

छत्तीसगढ़ कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक आर्मी जवान की गोली मारकार हत्या कर दी यह मामला बड़े तेवड़ा निवासी मोतीलाल आंचला, असम में भारतीय सेना में पदस्थ था। कुछ दिन पहले छुट्‌टी पर अपने गृहग्राम आया था। बताया गया कि शनिवार शाम को वह उसेली गांव के मेले में अपने दोस्तों के साथ गया था।

जानकारी मिली है कि शाम के करीब 6 बजे के आस.पास मेले में मुर्गा बाजार के पास कुछ नक्सली पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मोतीलील पर एक के बाद एक 3 गोलियां दागी। इससे घटनास्थल पर ही जवान की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरा.तफरी मच गई। बाद में उसे पास के अस्पताल भी ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस की टीम को दी गई। खबर लगते ही जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आस.पास के इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया गया। फिलहाल आस.पास के इलाकों में सर्चिंग जारी है। माना जा रहा है कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)