दांतों की झनझनाहट बनती हैं बड़ी परेशानी, इन उपायों से मिलेगी आपको राहत . . .

दांतों की झनझनाहट बनती हैं बड़ी परेशानी, इन उपायों से मिलेगी आपको राहत . . .

कांकेर

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं दांतों की झनझनाहट जो कुछ ठंडा या गर्म खाने पर इन दिनों में बढ़ जाती हैं। इसे टूथ सेंसिटिविटी या डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी कहा जाता है। यह झनझनाहट सीधे आपके नर्वस सिस्टम को हिट करती है जिससे आपको दांतों में दर्द महसूस होता है। दांतों की सेंसटिविटी एक बहुत ही आम समस्या है जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती हैं। इससे आपको कुछ भी खाने में तकलीफ होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से दांतों की झनझनाहट को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Paragraph Image

लौंग का तेल

लौंग में पाए जाने वाले तत्व सूजन को कम करते हैं। कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में दांत दर्द की समस्या होने पर लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में जहां दर्द हो रहा हो या मसूड़ों में सूजन हो, वहां लौंग का तेल लगा लें। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

ऑयल पुलिंग

यह एक आयुर्वेद तकनीक है जो दांतों की संवेदनशीलता को ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए आप तिल और नारियल का तेल ट्राय कर सकती हैं। थोड़ा ऑयल मुंह में रखें और कुछ मिनट के लिए रहने दें। फिर इसे निकाल दें।

लहसुन

दांतो की झनझनाहट से राहत पाने के लिए लहसुन को काटकर सीधे अपने दांत के इफेक्टेड एरिया पर लगाया जा सकता है। लहसुन में एलिसिन होता है जो बैक्टीरिया को कम करता है और दर्द को शांत करता है। अगर आप पेस्ट खुद बनाना पसंद करते हैं, तो आप लहसुन की एक कली को पानी की कुछ बूंदे और आधा चम्मच नमक के साथ मिला सकते हैं। इससे दांतो की झनझनाहट और दर्द से पूरी तरह आराम मिल सकता है।

हल्दी

दांतों की संवेदनशीलता और दर्द को कम करने के लिए, आप प्रभावित हिस्से में हल्दी की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, आधा चम्मच हल्दी लें, इसमें नमक और सरसों का तेल मिलाएं। इसे एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को दिन में दो बार दांतों पर लगाएं।

शहद

शहद में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों के दर्द, सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर रोजाना इससे कुल्ला करें।

नमक के पानी से कुल्ला

नमक के पानी से रोज दो बार कुल्ला करने से दांतों की झनझनाहट और दर्द से निजात मिल जाती है। नमक एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जिससे सूजन कम हो जाता है। आप एक कप गर्म पानी में नमक मिलाएं और उसी पानी से कुल्ला करें।

प्याज

प्याज कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भरपूर मात्रा में मिलता है, जो दर्द में आराम दे सकता है। दांत की बीमारी से राहत पाने के लिए प्याज को टुकड़े में काट लें और दांतों में जहां झनझनाहट हो रही है, वहां पांच मिनट के लिए रख लें।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)