ई-जनचौपाल में 59 आवेदन हुए प्राप्त निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये गये निर्देश . . .

ई-जनचौपाल में 59 आवेदन हुए प्राप्त निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये गये निर्देश . . .

कांकेर

जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा उसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज सोमवार को ई-जनचौपाल में लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 59 आवेदन प्राप्त हुए।अंतागढ़ विकासखण्ड से 02, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 02, चारामा विकासखण्ड से 04, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 12 और नरहरपुर विकासखण्ड से 02 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 37 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एस.आर. नेताम, विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीश किंण्डो, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.आई.के. सोम, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर तथा जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)