हाट-बाजार में पसरा शुल्क नहीं लेने के निर्देश . . .

हाट-बाजार में पसरा शुल्क नहीं लेने के निर्देश . . .

कांकेर

जिले के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन सुमीत अग्रवाल द्वारा जिले के ग्रामीण हाट-बाजारों में टोकरी या सिरभार से विक्रय के लिए लाने वाले साग-सब्जी सहित अन्य सामग्रियों पर विक्रेता से पसरा शुल्क नहीं लेने के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क नहीं लिया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क लेने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिले के ग्राम करप में रविवार को आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के महासम्मेलन में दी गई थी, जिस पर उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में इसका पालन कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देषित किया गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)