14th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2022-23 के तहत BSF द्वारा स्थानिय युवाओं का शिमला भ्रमण. . .

14th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2022-23 के तहत BSF द्वारा स्थानिय युवाओं का शिमला भ्रमण. . .

कांकेर

12 मार्च 2023 से 18 मार्च 2023 तक कांकेर एंव नारायणपुर जिलों के दूर दराज गांवो के स्थानिय छात्रों को 14th TRIBAL YOUTH EXCHANGE PROGRAMME, 2022-23 के तहत 11 वाहिनी बीएसएफ व 162 वाहिनी बीएसएफ तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से 15 छात्रायें व 15 छात्रों को हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला शहर तथा उसके आस पास के क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया जिसमे शामिल है, बाइसरेगल लॉज एंव वोटनिकल गार्डन, समर हिल, प्रॉसपेक्ट हिल, तारा देवी टेम्पल इत्यादि। इसी के साथ वहा छात्रों को अन्य राज्य के छात्रों के साथ वार्तालाप करने एंव सांस्कृतिक व शिक्षा के वारे मे जानकारी हासिल करने का मौका मिला।

इस दौरान दिनेश कुमार डिप्टी कमांडेंट, 11 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने युवाओं से भ्रमण के उपरान्त के अनुभव के वारे में पूछा तब छात्रों ने बहुत ही खुशी और उल्लास के साथ बताया की वे कभी इतने खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर पहले नहीं गये थे और उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से पहली बार रेलगाडी में बैठने का मौका व शिमला की सुदंर घाटीयां, अदभुत नदीयां एंव अन्य प्रमुख पर्यटक स्थानों पर भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए वे 11 वाहिनी बीएसएफ तथा 162 वाहिनी बीएसएफ के बहुत आभारी हैं।

डिप्टी कंमाडेंट महोदय ने बताया है कि इस तरह के प्रोग्राम सीमा सुरक्षा बल द्वारा प्रत्येक बर्ष चलाये जाते हैं इसी श्रृंखला में हाल ही में 20 छात्रों एंव छात्राओं के एक ग्रुप को तेंलगाना राज्य के हैदराबाद एंव सिंकदराबाद शहरों का भ्रमण कराया गया था। इस तरह के अवसरों का लाभ आगे भी क्षेत्र के युवाओं को मिलता रहेगा आगे भी क्षेत्र के अन्य छात्रों को भ्रमण के लिए भेजा जायेगा। इस मौके पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी एंव जवान भी उपस्थित रहे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)