शत-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान पंजीयन कराने कलेक्टर ने दिये निर्देश. . .

शत-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान पंजीयन कराने कलेक्टर ने दिये निर्देश. . .

कांकेर

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा में निराकरण पत्रों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी लोगों का आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। अंतागढ़ एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में आयुष्मान पंजीयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त भी उनके द्वारा किया गया, साथ ही इसे सुराजी अभियान से जोड़ने के निर्देश भी दिये गये। सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों को त्वरित गति से निराकृत करने, जिले के सभी गौठानों में गोबर की खरीदी सुनिश्चित करने तथा इसके लिए नोडल अधिकारियों की बैठक लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

आवर्ती चराई के गौठानों में भी गोबर खरीदी की मॉनिटरिंग करने के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण तथा उसके विक्रय पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। पीडीएस दुकानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो सहित जनपद पंचायतों द्वारा संचालित सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा करने निर्देश दिये गये। वॉटर शेड के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा अमृत सरोवर के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर द्वारा हाट-बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत मरीजों का उपचार की भी समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)