रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना . . .

रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय सिंगारभाट कांकेर के छात्र-छात्राएं को आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु अधिष्ठाता डॉ.नितिन रस्तोगी, डॉ.जीवन सलाम, इंजीनियर गंगाधर और डॉ.नरेन्द्र राना के द्वारा रवाना किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था, पूसा न्यू दिल्ली, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, कुफरी शिमलाय आईसीएआर-डीएमआर चंबाघाट सोलन आदि जगह पर भ्रमण कर उन्नत कृषि से संबंधित अनुसंधान के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। ज्ञात हो कि शैक्षणिक भ्रमण प्रत्येक वर्ष तृतीय वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए विषय के अंतर्गत आयोजित किया जाता है। भ्रमण के दौरान छात्रों के मार्गदर्शन के लिए डॉ. पीयूष कांत नेताम और अंशुमाला कुजूर साथ रहेंगे।

Paragraph Image

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)