थाना चारामा क्षेत्रांतर्गत कारोबारी से ठगी करने वाली आरोपिया गिरफ्तार . . .

थाना चारामा क्षेत्रांतर्गत कारोबारी से ठगी करने वाली आरोपिया गिरफ्तार . . .

कांकेर/बस्तर मित्र

रितिक देवांगन पिता राजेश देंवागन उम्र 22 वर्ष निवासी बाजारपारा चारामा द्वारा दिनांक 16.03.2023 को थाना चारामा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि, पिछले लगभग 04-05 वर्ष पूर्व लेखा देवांगन पिता मनोज देवांगन उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम पोटियाडिह थाना अर्जुनी जिला धमतरी से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। जो प्रार्थी रितिक देवांगन से दोस्ती कर शादी करने का लालच देकर प्रार्थी रितिक देवांगन से घरेलू जरूरतों एवं इलाज के लिए पेैसे की जरूरत है कहकर 16 अगस्त 2021 से 26 फरवरी 2023 तक फोन पे के माध्यम से 05 से 06 लाख रूपये ले लिया। इसके बाद आरोपिया लेखा देवांगन द्वारा प्रार्थी रितिक देवांगन से शादी करने एवं जमीन/घर बनाने के लिए 25 लाख रूपये की आवश्यकता है कहने पर प्रार्थी ने अपने परिचित रिस्तेदारों एवं व्यपारियों से 14 लाख रूपये नगद मांग कर आरोपिया को दे दिया। प्रार्थी रितिक देवांगन ने विभिन्न माध्यमों से आरोपिया लेखा देवांगन को कुल- 23 लाख 61 हजार 108 रूपये दिये। प्रार्थी द्वारा पैसा दिये जाने के बाद आरोपिया महिला लेखा देवांगन फरार हो गई और अपने मोबाईल को बंद कर दिया।

Paragraph Image

रितिक देवांगन के लिखित आवेदन पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 43/2023 धारा 420 भा.द.वि. अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता के मद्देनजर शलभ कुमार सिन्हा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन, अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर निर्देशन, मो0 मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यावेक्षण में नितिन तिवारी थाना प्रभारी चारामा के नेतृत्व में एवं थाना चारामा के उप निरीक्षक रूपेन्द्र पटेल, सहायक उप निरीक्षक टीकम सोने, महिला प्रधान आरक्षक क्रं0 450 सुमति गोटी, आर0 1234 मंगलेश्वर वट्टी तथा सायबर सेल के आरक्षक शैलेन्द्र साहू के साथ संयुक्त टीम का गठन कर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये महिला के पूर्व काल डिटेल का अध्ययन कर लोकेशन नेहरू नगर बिलासपुर में होने से तत्काल रवाना होकर बिलासपुर जिले में पतासाजी कर उक्त महिला को ढुंढकर पुछताछ किया गया और कब्जे से 09 लाख 50 हजार रूपया नगद, 01 नग रानीहार किमती लगभग 02 लाख 17 हजार 580 रूपये, 01 नग हारपेट हार किमती लगभग 02 लाख 05 हजार 926 रूपये, 01 नग मंगलसूत्र किमती लगभग 33 हजार 900 रूपये, 01 नग टाप्स किमती लगभग 34 हजार रूपये, 01 नग मोबाईल वन प्लस किमती 25 हजार रूपये कुल वाजाप्ता 14 लाख 66 हजार 406 रूपये को जप्त कर महिला को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया।

None

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)