कलेक्टर ने दिये निराकरण करने के निर्देश.....

कलेक्टर ने दिये निराकरण करने के निर्देश.....

कांकेर/बस्तर मित्र।

जिले में प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे से ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीणजन अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उनके निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी हो रहा है। इस व्यवस्था से नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय तक नहीं आना पड़ रहा है, इससे धन एवं समय की बचत हो रही हैं।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रत्येक सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर (कोयलीबेड़ा) विकासखण्ड के नागरिक अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहें है, वहीं कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 75 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्या, शिकायत बताई, जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अंतागढ़ विकासखण्ड से 01, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 02, चारामा विकासखण्ड से 08, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 04, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 06 और नरहरपुर विकासखण्ड से 01 लोगों ने अपने विकासखण्ड के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 53 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस. अहिरवार एवं अंतागढ़ के अपर कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग एवं ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल तथा विश्वास कुमार, विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीष कुमार किण्डो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.सुनील कुमार सोनी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल भी मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)