उत्कृष्ट कार्य हेतु बीईओ एवं प्राचार्य को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत . . .

उत्कृष्ट कार्य हेतु बीईओ एवं प्राचार्य को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

जिला प्रशासन की अभिनव पहल हमर लक्ष्य के अंतर्गत विद्यार्थियों को जेईई मेन्स परीक्षा में सम्मिलित कराने और उनके चयन में महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन करने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर सदेसिंह कोमरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अंतागढ़ संजय ठाकुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कांकेर दीपक ठाकुर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव के प्राचार्य नेमसिंह गावरे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव के 08 विद्यार्थी अनिता नेताम, वर्षा पुड़ो, वंदना कोरेटी, पुरूषोत्तम करगा, मलिका राणा, प्रमोद कश्यप, शामबती और भारती मरकाम ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। एक ही विद्यालय के आठ बच्चों का चयन एक बड़ी उपलब्धि है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)