प्रियदर्शनी इंदिरा महिला नागरिक साख सहकारी समिति के गठन का मार्ग प्रशस्त . . .

प्रियदर्शनी इंदिरा महिला नागरिक साख सहकारी समिति के गठन का मार्ग प्रशस्त . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

प्रियदर्शनी इंदिरा महिला साख सहकारी समिति कांकेर अपने गठन के पूर्णता की ओर अग्रसर है। आज सहकारी सदन पोटाई प्लाजा में समिति के महिलाओं ने संस्था के सदस्यों की संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण की है अब यह संस्था बहुत जल्द अस्तित्व में आ जायेगा यह सारा प्रयास जिला सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई एवं उपभोक्ता भंडार के पूर्व अध्यक्ष कमला गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न हो रहा है। इस संदर्भ में सियो पोटाई ने कहा कि महिलाओं में बचत योजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए साख सहकारी समिति बनाना एक क्रांतिकारी कदम है। महिलाओं में बचत करने की स्वाभाविक गुण होता है और छोटी-छोटी बचत करके बहुत बड़ी पूंजी का निर्माण किया जा सकता है जो आड़े वक्त पर काम आता है। इसी के अनुरूप वे जिले के महिलाओं को साख सहकारी समिति मे जूड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे न केवल महिलाओं में बचत के प्रति जागरूकता आयेगी वरन् सहकारी संस्था से जुड़ने से नेतृत्व विकास भी होगा और सहकारिता की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलायें भाग ले सकेंगी।

Paragraph Image

जिला सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई जिला सहकारी संघ ऐसे संस्थाओं को बनाने में मदद करता है। ज्ञातब्य हो कि कुछ दिन पूर्व ही सियो पोटाई देश के 18 राज्यों के महिला सहकारिता समितियों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित हुई थी। जहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कहते हुए देश भर के महिला प्रतिनिधियों की ओर से महिला सहकारी समितियों द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया था। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 एवं नियम 1962 के द्वारा ऐसे संस्थाओं को विभिन्न प्रकार के संरक्षण प्रदान किये गये है। भारत के आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 पी के अनुसार साख सहकारी संस्था के सदस्यों को लाभांश से प्राप्त आय टैक्स फ्री है। ऐसे संस्थाओं के सदस्यों को समिति में ऋण सुविधा तो मिलती है इसके साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के कारण संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलता है। जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सियो पोटाई जिले में साख सहकारी समिति के गठन को लेकर निरंतर प्रयत्न किया है तथा इसके लिए उनके द्वारा प्रचार-प्रसार और आंदोलन भी चलाया गया। इसी का परिणाम है कि आज यह संस्था अस्तित्व में आने को है।

प्रस्तावित प्रियदर्शनी इंदिरा महिला नागरिक साख सहकारी समिति के विषय में जिला उपभोक्ता भण्डार के पूर्व अध्यक्ष कमला गुप्ता ने कहा कि वे हाल ही में आईसीए-एपी ( एशिया-प्रशांत ), एनसीयूआई और सेवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में महिला पदाधिकारी हेतु राष्ट्रीय कार्यशाला नई दिल्ली में शामिल हुई थी। जिसमें देश भर से प्रतिभागियों के रूप में लगभग 100 महिला सहकारिताएं अपने अनुभव साझा किये एवं भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर विचार किये। इस कार्यशाला से प्रेरित होकर कांकेर जिले के महिलाओं द्वारा एक शाख सहकारी समिति बनाया जा रहा है। जिसमें कांकेर जिले के ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस महिला सहकारिता से न केवल महिलाएं संगठित होंगी वरन् बचत योजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही साथ बहुत कम ब्याज दर पर सदस्य महिलाओं को ऋण मिलेगा। साख सहकारी समिति के क्षेत्र में जिले के लिए यह क्रांतिकारी कदम होगा। श्रीमती कमला गुप्ता ने कहा कि कांकेर जिले के जो महिलाएं साख सहकारी समिति के सदस्य बनना चाहते है वे साधारण आवेदन पत्र देकर, आधार कार्ड, परिचय प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ जिला सहकारी संघ कांकेर में संपर्क कर सकते है। अब तक लगभग 50 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर पर जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई, जिला उपभोक्ता सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कमला गुप्ता, मोना साहू, नीरा साहू, सुनीता सलाम, राजीम तेता, मीरा पाण्डे, अनामिका उसेण्डी, रंजना पोटाई, ममता ठाकुर, गोमती सलाम, सुनीता रावटे, मोनिका रावटे, माधुरी मण्डावी, भारती नरेटी, वसुंधरा कोमरा, सावित्री पोटाई, नीता मानिकपुरी, हेमलताबत्ती साहू, बिमला मानिकपुरी, शांति ठाकुर, तनुजा दर्रो, डिंपल सोनी, काजल पाण्डे, जानकी पोटाई, कुंती पोटाई, गीता दत्ताराय, पद्मा नेताम, ललीता कड़ियाम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)