भाजपा मंडल नरहरपुर ने दिया अपने पद से त्यागपत्र . . .

भाजपा मंडल नरहरपुर ने दिया अपने पद से त्यागपत्र . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

कांकेर जिला के नरहरपुर ब्लॉक के भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों के द्वारा अपने पदों पर रहकर विभिन्न कार्यों का सकुशल निर्वहन किया जा रहा था। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके द्वारा पार्टी के रीति, नीति और सिद्धांतों का परिपालन करते हुए कार्यों का निर्वहन किया जाता है। वर्तमान में अचानक बिना किसी कारण भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिनेश नागदौने को पद से हटाकर अन्य व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाना मंडल के कार्यकर्ताओं की समझ से परे है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर अध्यक्ष को पद से हटाना था तो एक बैठक बुलानी चाहिए था। जिससे मंडल के प्रत्येक व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी मिल सके। किंतु बिना कोई सूचना के मंडल अध्यक्ष को पद से हटाना उचित नही है। इस कारण नाराज हुए नरहरपुर ब्लॉक के भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्तागण, पदाधिकरिगण अपने पद से त्यागपत्र देने की सूचना जारी किये है।

Paragraph Image
None

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)