झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि . . .

झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि . . .

कांकेर

झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवानों एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में हुए शहीदों को आज श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के नक्सलवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने और छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने की शपथ भी ली गई। अपर कलेक्टर एस. अहिरवार ने जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी को शपथ दिलाई।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)