अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग . . .

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल शासकीय नरहरदेव विद्यालय प्रांगण में सामूहिक योग किया गया। मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सावित्री मनोज मंडावी, सांसद मोहन मंडावी, गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ सुमीत अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, गोमती सलाम, कमला गुप्ता, नीरा साहू सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग किया।

Paragraph Image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री मनोज मंडावी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग से तन और मन स्वस्थ रहता है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है, इससे बीमारियां भी दूर होती हैं। सभी लोग दैनिक जीवन में योग को अपनायें। परिवार के सभी सदस्य योग के लिए अपना समय निकालें तथा देश को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

Paragraph Image

सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन पद्धति है, पूरे विश्व में हमारा देश योग गुरू के रूप में जाना जाता है। सभी लोगों को जीवन में योग को अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ‘करो योग, रहो निरोग’। उनके द्वारा लोगों को योग दिवस की बधाई दी गई। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मोहन सेनापति, प्रमिला साव, कुश साहू द्वारा सामूहिक योग कराया गया। मंच संचालन सुरेश श्रीवास्तव द्वारा की गई। इस अवसर पर पानक जलजीरा एवं आयुष काढ़ा का वितरण भी किया गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)