जम्मू कश्मीर - कठुआ आतंकी हमले के बीच सामने आई पाकिस्तान की एक और हरकत, पढ़िए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

जम्मू कश्मीर - कठुआ आतंकी हमले के बीच सामने आई पाकिस्तान की एक और हरकत, पढ़िए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

कांकेर/बस्तर मित्र।

जम्मू.कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। सोमवार को कठुआ में बिलावर के पहाड़ी क्षेत्र बदनोता में सेना के काफिले पर बड़ा हमला किया गया। 5 जवान शहीद हुए हैं। आतंकियों की तलाश में सेना जंगलों का चप्पा-चप्पा छान रही है।

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को हुए बड़े आतंकी हमले के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। हमले में 3 आतंकियों के शामिल होने की आशंका हैए जिनकी तलाश मचेड़ी और बिलावर के जंगलों में की जा रही है। सेना का आशंका है कि स्थानीय गाइड की मदद से आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच, पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बीती रात एक पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया। भारतीय सैनिकों ने फायरिंग की, तो ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।

कश्मीर टाइगर्स ने ली कठुआ हमले की जिम्मेदारी

वहीं, देर रात कश्मीर टाइगर्स नामक संगठन ने कठुआ आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली। यह जैश के मुखौटा संगठन बताया जा रहा है। हमले में जेसीओ समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हुए हैं। वहीं, पांच अन्य घायलों का उपचार जारी है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)