मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे आज से 3 दिन तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग तय...

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे आज से 3 दिन तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग तय...

भारत

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही वाहनों के मार्ग के लिए मुंबई.गोवा के बीच अलग रूटों को तय किया गया है। मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य जोरों पर है। इसके चलते मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि कोलाड के पास पुई मैसदारा में पुल के गर्डरों को स्थापित करने का काम चल रहा है, जिसके चलते नेशनल हाईवे बंद रहेगा।

जानकारी के अनुसार, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही वाहनों के मार्ग के लिए मुंबई-गोवा के बीच अलग रूटों को तय किया गया है।

ये अलग रूट हुए तय-

1. यात्रियों को मुंबई से गोवा जाने के लिए पहला मार्ग वाकन फाटा, भिसे खिंड, रोहा कोलाड के बीच तय किया गया है।

2. वही, मुंबई से गोवा जाने के लिए दूसरा वैकल्पिक मार्ग वाकन फाटा, पाली, रवालजे निजामपुर माणगांव है।

3. इसके अलावा यात्री खोपोली पाली वाकन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548 ए से आते हैं तो वह पाली से मुंबई-गोवा राजमार्ग तक पहुंच सकते हैं।

4. अगर कोई यात्री गोवा से मुंबई आ रहा है तो उसे कोलाड, रोहा, भिसे पास वाकन फाटा या नागोठाणे से मुंबई गोवा राजमार्ग से होकर गुजरना होगा।

गोवा से मुंबई आने के लिए एक अन्य वैकल्पिक मार्ग को भी तय किया गया है। यात्री कोलाड, रावलजे, पाली से होते हुए खोपोली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548 ए के माध्यम से मुंबई आ सकते हैं। वहीं, गोवा से मुंबई आने के लिए तीसरा मार्ग कोलाड, रवालजे पाली.वाकन फाटा के बीच तय किया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)