मोनालिसा आज से पहले कभी प्लाइट में नहीं बैठी थी। वायरल होने के बाद उसे फिल्म का ऑफर मिला। इसके बाद निर्देशक सनोज मिश्रा उसे लेने आए। उनके साथ फ्लाइट में बैठकर वह इंदौर से मुंबई गई है। उसकी पहली प्लाइट यात्रा भी सुखद रही है।
पढ़ाई की भी ट्रेनिंग
मोनालिसा पूरी तरह से अशिक्षित है। उसे क ख ग भी लिखना नहीं आता है। सनोज मिश्रा की टीम मुंबई में उसे पढ़ना और लिखना भी सिखा रही है। निर्देशक सनोज मिश्रा खुद इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो है, जिसमें निर्देशक पूछ रहे हैं कि बताओ इसमें क्या तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है। मोनालिसा के साथ उसकी बहन भी गई है। वह यह भी दावा कर रही है कि उसके नाम से फर्जी अकाउंट चल रहा है।
महेश्वर में है झोपड़ी जैसा घर
महेश्वर मोनालिसा का घर झोपड़ीनुमा है। झोपड़ी में ही वह अपने परिवार के साथ रहती थी। इसी झोपड़ी से अलग-अलग जगहों पर रुद्राक्ष का माला बेचने जाती थी। महाकुंभ में जाने के बाद मोनालिसा की किस्मत पलट गई। अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और उसे फिल्म के ऑफर मिल गए।
सेवन स्टार होटल में ब्रेकफास्ट
मोनालिसा अब मुंबई में रह रही है। निर्देशक सनोज मिश्रा और उनकी टीम उसे ट्रेनिंग दे रहे हैं। शुक्रवार को सनोज मिश्रा के साथ उसकी तस्वीर आई। इसमें मोनालिसा एक इवेंट के लिए सेवन स्टार होटल में पहुंची है। वहां मोनालिसा ने सनोज मिश्रा के साथ ब्रेकफास्ट किया है। सिर्फ खान पान ही नहीं, मोनालिसा का पूरा पहनावा बदल गया है।
0 Comments