कांकेर में 111 साल बाद खिला कमल, नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा…

कांकेर में 111 साल बाद खिला कमल, नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा…

छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कांकेर जिले में 111 साल के बाद कमल खिला है और 111 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं। नगर पालिका बनने के बाद लगातार कांग्रेस जीत रही थी।

पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

नगर पालिका परिषद पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान निर्दलीय प्रत्याशी जीते। 3169 कुल वोट मिले। 42 वोटो से राकेश जालान जीते। वहीं, मरवाही नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा जीती। गौरेला नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे जीते।

गरियाबंद में भाजपा की रणनीति हिट

गरियाबंद नगर पालिका चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी पलटने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा के रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गेंदलाल सिंह को 164 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। यादव को कुल 3422 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सिंह 3258 वोट ही जुटा सके।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Gaurav Tandiya

Gaurav Tandiya

My hobby is to explore.

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)