कांकेर में धूम धाम से मनाई गई महा शिवरात्रि........

कांकेर में धूम धाम से मनाई गई महा शिवरात्रि........

कल 26/02/2025 को महा शिवरात्रि के पर्व पर कांकेर में लोगों ने बड़ी धूम धाम से मनाई गई श्रद्धालु सुबह से मंदिरों में पूजा करने आए और अपनी परिवार के लिए दुआएं मांगी और शिव जी का आशीर्वाद लिया । लोगों की इस भक्ति भाव से कांकेर पूरी तरह से शिव भक्ति में लीन हो गया था । कल इस महा शिवरात्रि के पर्व पर लोगों ने उपवास रखकर उसकी आराधना की और अपनी भक्ति का संकेत दिया।

Paragraph Image

भगवान शिव जी मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

कल महाशिवरात्रि के पर्व में श्रद्धालुओं ने अपनी भक्ति पूर्ण भाव से शिव जी के मंदिरों में जा जा कर पूजा अर्चना किए और अपनी परिवार की सुख शांति की दुआएं मांगी । श्रद्धालुओं को यह मंदिर में प्रसाद के रूप में जूस भी वितरण किया गया । श्रद्धालु यहां आकर पूजा किए और भगवान का प्रसाद लेते हुए शिव जी की अशिम कृपा ओर आशीर्वाद लेकर गए ।

Paragraph Image

रात्रिकालीन निकली गई शिव और पार्वती की झांकी

कल रात महाशिवरात्रि के पर्व में झांकी निकाली गई जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी यह नजारा बहुत ही अद्भुत और मनमोहक नजारा था लोगो ने कई पटाखे फोड़े आतिश बाजी भी हुई और लोगों ने नाच गाना करके महाशिवरात्रि का पर्व मनाया । यह बहुत ही खुशहाली का माहौल था लोगो अपनी भक्ति का प्रदर्शन शिव जी की झांकी में नृत्य करके जयकारा लगाकर कर रहे थे । लोगों की भक्ति देख कर लग रहा था कि यह रात थम जाए यही ।

Paragraph Image

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Gaurav Tandiya

Gaurav Tandiya

My hobby is to explore.

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)