छत्तीसगढ़ में तेजी से दस्तक दे रही गर्मी, अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान...

छत्तीसगढ़ में तेजी से दस्तक दे रही गर्मी, अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान...

कांकेर

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त हो चुका है। अब फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है।

3 मार्च तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गायब हो रही हवा से नमीहवा से नमी धीरे-धीरे कम हो रही है। रायपुर में हवा में 41 प्रतिश सुबह और शाम को 26 प्रतिश ही रह गई।

सबसे गर्म रायपुर रहा हैं। रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। वहीं दुर्ग का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री था। यहां अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 18.0 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं आज पारा 33.7 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह रात में पारा 18 डिग्री से चढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण आम दिनचर्या में भी परिवर्तन देखने को मिला। शरीर से गर्म कपड़े लगभग गायब हो गए हैं।

घरों में अब बिस्तर से रजाई और कंबल भी कम होने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ठंड कम होने से लोग अब हल्के कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं। छत में रखे टंकी का पानी भी ठंडा नहीं हो रहा। गीजर और गर्म पानी का उपयोग कम होने लगा है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)