राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, राज्यपाल समेत सीएम साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, राज्यपाल समेत सीएम साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत..

कांकेर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह विधायकों और मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह सीधे विधानसभा परिसर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहेंगी। इस दौरान विधानसभा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा की प्रस्तुति दी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। यहां वे विधायकों को संबोधित करने के साथ वृक्षारोपण करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)