बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क पर लगाया था 45 किलो का आईईडी सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया ...

बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क पर लगाया था 45 किलो का आईईडी सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया ...

कांकेर

बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ा खतरा तैयार किया था। उन्होंने चेरपाल से दो किमी दूर पालनार रोड पर 45 किलो का आईईडी लगाया था। लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया और बड़ा हादसा टल गया।

बीजापुर के पालनार कैंप से शुक्रवार सुबह एरिया डॉमिनेशल के लिए निकली सुरक्षाबलों की टीम को नक्सलियों क्षरा लगाया गया 45 किलो का आईईडी मिला। यह आईईडी चेरपाल से दो किमी दूर पालनार रोड पर मिला।

नक्सली इससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम के द्वारा मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ और दूर तक मिट्टी उड़ी।

Paragraph Image

नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा पार्टी के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का आइईडी चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था। आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्वीच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)