छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू...

छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू...

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कुक्कुट पालन केंद्र में मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई थी।

सोमवार रात शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है। इनमें लगभग 20 हजार अंडे तथा 15 हजार पक्षी शामिल हैं।

10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित

एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पड़ोसी जिलों सूरजपुर व एमसीबी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने संपूर्ण सुरक्षा उपायों के साथ अंडों और चूजों को नष्ट किया। सभी पक्षियों को केंद्र के भीतर ही खोदे गए गड्डों में दफनाया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।

कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,सरगुजा एवं सूरजपुर जिलों में भी पशु चिकित्सा विभाग को सतर्क रहने कहा गया है। बर्ड फ्लू का कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)