नई दिल्ली में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण. . .

नई दिल्ली में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण. . .

कांकेर

कांकेर:- जिला सहकारी संघ मर्या. कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केन्द्र (एन.सी.यू.आई.) ने भारत की ST/SC सहकारी समितियों के अध्यक्षों/निदेशकों के लिए दिनांक 07 मई से 09 मई, 2025 तक एनसीसीई. में नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। यह सहकारी नेताओं के प्रबंधन कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से एन.सी.यू.आई. द्वारा संचालित एक नियमित कार्यक्रम है।

इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त सहकारी ST/SC वर्ग पदाधिकारी भाग ले सकेंगे। उक्त प्रशिक्षण निःशुल्क होगा इसमें ST/SC महिला वर्ग की पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी जावेगी। राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सामाग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली द्वारा किया जायेगा। अतः कांकेर जिले में कार्यरत सहकारी संस्थाओं के महिला बहनें इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठा सकेगें।

श्रीमती पोटाई ने कहा कि इस प्रशिक्षण में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा परिषद द्वारा प्रतिभागियों को रेल/बस का वास्तविक किराया, एनसीसीई छात्रावास में रहने व खाने की व्यवस्था, प्रशिक्षण व प्रशिक्षण सामग्री, सहकारी संस्थाओं का अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा। सहकारी संस्था के इच्छुक महिला पदाधिकारी जिला सहकारी संघ मर्या. कांकेर पोटाई प्लाजा में अधिक जानकारी के लिए संस्था प्रबंधक से कार्यालय अवधि सम्पर्क करें।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)