पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी..

पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी..

देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर आयी एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में इजाफा कर दिया है। अब पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर भी 2 रुपये प्रति लीटर एक्स्ट्रा टैक्स लगेगा। राहत की बात ये है कि इस बढ़ोतरी का बोझ आम लोगों की जेब पर नहीं डाला जाएगा।

एक्साइज ड्यूटी क्या होती है ?

केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स होता है, जो पेट्रोल-डीजल की कुल कीमत का अहम हिस्सा बनता है। साल 2014 में ये टैक्स पेट्रोल पर सिर्फ 9.48 रुपये और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर था, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया।

पेट्रोल-डीजल की असली कीमत क्या है ?

भारत में पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइस सिर्फ 32 रुपये प्रति लीटर है। इस पर केंद्र सरकार औसतन 33 रुपये एक्साइज ड्यूटी वसूलती है। इसके बाद राज्य सरकारें अलग-अलग VAT और सेस जोड़ देती हैं, जिससे फ्यूल की कीमत तीन गुना तक पहुंच जाती है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)