कांकेर
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में हल्की बारिश हो सकती है।
बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में हो रहा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। आज बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
0 Comments