बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म...

बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म...

कांकेर

बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।

इस आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की।

यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से आंदोलन पर था। मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री से भेंट के बाद शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)