छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो नक्सलियों ने कर दिया सरेंडर...

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो नक्सलियों ने कर दिया सरेंडर...

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सात लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जिले में रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29) और उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम (21) ने गुरुवार को सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। रमेश के सिर पर पांच लाख रुपए और सविता पर दो लाख रुपए सहित कुल सात लाख रुपए का इनाम है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नक्सली दंपती ने सरेंडर किया है। दोनों हथियार चलाने में माहिर थे। पति 12 बोर का बंदूक चलाता था तो पत्नि आठ एमएम का राइफल रखती थी। दोनों ने नक्सलियों से तंग आकर सरेंडर कर दिया है। अब दोनों को मिलाकर 50 हजार रुपए मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने संगठन में हो रहे आंतरिक संघर्ष, अमानवीय व्यवहार, स्थानीय आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार तथा जंगल में कठिन जीवन से त्रस्त होकर सरेंडर करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सली दंपती को 25—25 हजार रूपए नकद प्रदान किया गया है। उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के अनुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)