तेन्दुए के हमले से घायल बालक से मिले कांग्रेसी जिला वनोपज संघ अध्यक्ष नितिन पोटाई ने तेन्दुए को पकड़ने के लिए डी.एफ.ओ से की बात...

तेन्दुए के हमले से घायल बालक से मिले कांग्रेसी जिला वनोपज संघ अध्यक्ष नितिन पोटाई ने तेन्दुए को पकड़ने के लिए डी.एफ.ओ से की बात...

कांकेर

गत दिनों नरहरपुर विेकासखण्ड के ग्राम कोड़मुडकसा निवासी संतूराम मरकाम के पुत्र नयन मरकाम अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम आछीडोगरी में आये हुए थे यहां वे शाम को घर के सामने में गली में खेल रहे थे अचानक जंगल से एक तेन्दुए निकलकर खेल रहे नयन मरकाम के गले को दबाकर खीचकर ले जाने लगा आस पास खेल रहे अन्य बालकों ने उसे देखकर जोरदार आवाज लगायी जिससे तेन्दुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया घटना लगभग शाम सात बजे के आसपास की बतायी जा रही हैें इस हादसे में बालक नयन के गर्दन में तेन्दुए द्वारा पंजा गडाये जाने पर वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर अध्यक्ष नितिन पोटाई ने तत्काल डी.एफ.ओ. कांकेर से उसकी जानकारी देकर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने को कहा था। घायल अवस्था में प्रार्थी नमन मरकाम को कांकेर के कोमलदेव अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां जिला वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद अजय सिंह, रेणु, सोनू शोरी, यासीन कराणी.. वरिष्ठ कांग्रेसी आशीष दत्ता राय, महिला. नेत्रीय कमला गुप्ता, रोशन आरा, कमलेश कोमरा, सोमेश सोनी आदि कांग्रेस नेता कोमलदेव अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल नमन मरकाम से भेंट की तथा उसका कुशल क्षेम पूछा। कांग्रेसियों की ओर से हमले में घायल नमन मरकाम को फल वितरित किये गये। तथा हर संभव सहयोग देने का वादा किया गया।

इस अवसर पर जिला वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने पीड़ित परिवार को वन विभाग से मिलने वाले सुविधा का लाभ दिलाये जाने की बात कही है। श्री पोटाई ने वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षो से लगातार जंगली जानवरो के गांव एवं शहर आने की शिकायत मिल रही है। हाल के ही दिनों में नरहरपुर एवं कांकेर क्षेत्र में लगातार तेन्दुए द्वारा मनुष्यों पर कई बार हमला किया गया है तथा जानवरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। अतः जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदमखोर तेन्दुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्यवाही करे। बताया जा रहा है कि वनविभाग द्वारा तेन्दुए को पकड़ने के लिए पुरी तैयारी कर ली गई है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)