छत्तीसगढ़ कांकेर में अलर्ट, तूफानी हवाओं और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेताया ...

छत्तीसगढ़ कांकेर में  अलर्ट, तूफानी हवाओं और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेताया ...

कांकेर

कांकेर में तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

तेज हवाओं के साथ बारिश हुई

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम बदल गया है। गुरुवार को कांकेर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। इस वजह से कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग धराशायी हो गए।

गुरुवार की शाम को कांकेर में तेज आंधी आई। आंधी की वजह से कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

तूफानी हवाएं चलीं

में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम बदलने से शाम को ही अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से कई जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अभी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही थी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)