छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...

कांकेर

छत्तीसगढ़ में बीते 3 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज भी बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

आंधी-तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बिलासपुर संभाग के रतनपुर इलाके में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। रायगढ़ जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई है, जिसमें एक शिक्षक की मौत हुई है। कल शाम कोरिया जिले में 70, बिलासपुर जिले में 80 और रायपुर, दुर्ग जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और तेज वर्षा हुई। रायपुर और दुर्ग जिले में ओले भी गिरे। मौसम में आए बदलाव से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं धमतरी और गरियाबंद जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आगामी तीन घंटे तक के लिए जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों तक प्रदेश में बारिश और तूफान का दौर जारी रहने वाला है। प्रदेश का अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40 डिग्री दर्ज किया गया। वही न्यूनतम 22 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। इधर पेंड्रा में 35.5, अंबिकापुर में 36.2, जगदलपुर में 33.7, दुर्ग में 38.6 तापमान दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव से अधिकांश जिलों में 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन का अहसास भी हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है।प्रदेश के कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही अंधड़ और तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)