10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, सीएम साय ने जारी किए परिणाम...

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, सीएम साय ने जारी किए परिणाम...

कांकेर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नया रायपुर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए।

सभी को सफलता की बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'बालिकाओं की सफल संख्या हमें दर्शाता है कि वो आगे आ रही हैं।'

सीएम साय ने जारी किए परीक्षा परिणाम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी किए। सीएम साय ने कहा, 'आज छत्तीसगढ़ के लिए और विशेषकर हमारे 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा जिन बेटा-बेटियों ने दी, उनके लिए आज सौभाग्य का विषय है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद। आज परिणाम जारी कर दिए गए हैं।'

पिछले साल के टॉपर्स को नहीं मिली राशि

साल 2023-2024 के 10वीं और 12वीं के टाप-10 टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। टॉपरों को हर साल प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हेलीकाप्टर से सैर भी कराई जाती है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी होगा रिजल्ट

10वीं और 12वीं के रिजल्ट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री सचिवालय फोर्थ फ्लोर मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से जारी करेंगे। इसके पहले रायपुर स्थित सीएम हाउस से जारी होने वाला था। अब इसमें संशोधन किया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)