छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, 42 डिग्री पहुंचा दिन का पारा...

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, 42 डिग्री पहुंचा दिन का पारा...

कांकेर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। इससे पारा चढ़ने लगा है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। प्रदेश में अब तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

इस बीच अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)