खूंखार नक्सलियों से बचाने वाला 'K9 रोलो' नहीं रहा, CRPF जवानों ने किया अंतिम संस्कार...

खूंखार नक्सलियों से बचाने वाला 'K9 रोलो' नहीं रहा, CRPF जवानों ने किया अंतिम संस्कार...

कांकेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 228 बटालियन का हिस्सा रहे के9 रोलो का निधन हो गया है। 27 अप्रैल 2025 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, अब सीआरपीएफ के जवानों ने के9 रोलो को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उसका अंतिम संस्कार किया है।

कैसे हुई मौत ?

महज 2 साल का के9 रोलो 228 बटालियन में शामिल था। छत्तीसगढ़ में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में के9 रोलो की भी अहम भूमिका थी। हालांकि एक खास ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी से लौटते समय के9 रोलो मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित करेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन चल रहा था। के9 रोलो ड्यूटी खत्म करके एक जवान के साथ घर वापस लौट रहा था, तभी जंगल में मधुमक्खी का छत्ता मिला। मधुमक्खियों ने जवान और के9 रोलो पर हमला बोल दिया।

Paragraph Image

मधुमक्खियों के डंक का शिकार के9 रोलो ने एनाफिलेक्टिक शॉक के कारण दम तोड़ दिया। 27 अप्रैल को उसे मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, अब सीआरपीएफ के जवानों ने के9 रोलो का अंतिम संस्कार किया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। के9 रोलो को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए दफनाया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)