तालाब में डूबने से 15 साल के बालक सहित दो लोगों की मौत...

तालाब में डूबने से 15 साल के बालक सहित दो लोगों की मौत...

कांकेर

बेमेतरा। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां थानखम्हरिया में एक शख्स की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक का पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं नवागढ़ थाना क्षेत्र के संबलपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम मेढ़की में एक किशोर की बड़े तालाब में डूबने से मौत हो गई।

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 15 साल के बालक और एक युवक की मौत होने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के वार्ड 7 निवासी पुरूषोत्तम पाटिल का शव सोमवार की रात तालाब में उफनता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव निकलवाकर अस्पताल रवाना किया, जहां शव को मर्चुरी में रखा गया।

जानकारी के अनुसार मृतक पुरूषोत्तम पाटिल 18 मई की रात घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद घर नहीं आया। परिजनों ने दूसरे दिन थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की रात युवक का शव तालाब में मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया।

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में 15 साल के किशोर देवनाथ की मौत गांव के बडे़ तालाब में डूबने से हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता थनवारदास वर्मा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच पर लिया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)