जगदलपुर में पेड़ से टकराई कार, हादसे में आरटीओ एजेंट की मौत...

जगदलपुर में पेड़ से टकराई कार, हादसे में आरटीओ एजेंट की मौत...

कांकेर

जगदलपुर के आसना में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से आरटीओ एजेंट सतेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आसना के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें बकावंड के क्षमापुर निवासी एजेंट सतेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, सतेंद्र अपने घर से आरटीओ कार्यालय के लिए निकले थे। आसना के पास कार का नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने यातायात और कोतवाली पुलिस को सूचना दी और घायल सतेंद्र को महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सतेंद्र पिछले पांच वर्षों से आरटीओ एजेंट के रूप में कार्यरत थे और उनका एक दो साल का बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मातम छा गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)