घोड़े ने किया हाथी पर हमला ...

घोड़े ने किया हाथी पर हमला ...

कांकेर

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक घोड़े ने हाथी से पंगा ले लिया, जिससे हाथी बिफर गया। घोड़ा हाथी के पीछे दौड़कर उसे काटने लगा, जिससे हाथी ने एक बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया और एक बाइक भी गिरा दी। लोगों ने घोड़े को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार रस्सी तोड़कर हाथी की तरफ जाता रहा।

दरअसल हाथी के वहां से गुजरने के दौरान कुछ लोग आगे चल रहे थे, जबकि महावत हाथी पर बैठा था। इस दौरान वहां एक व्यक्ति सफेद रंग के घोड़े को लेकर आ रहा था। अचानक घोड़ा हाथी के पीछे दौड़कर टक्कर मारने व काटने का प्रयास करने लगा।

बार-बार रस्सी छुड़ाकर हाथी के पीछे भागा

इससे हाथी सड़क पर ही इधर-उधर जाने लगा और रास्ते में लगा एक बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया व एक बाइक भी गिरा दी। कुछ देर के लिए हाइवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने घोड़े को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बार-बार वह रस्सी तोड़कर हाथी की तरफ जाता रहा। कुछ देर बाद घोड़े को पकड़ने पर स्थिति सामान्य हुई।

घोड़े द्वारा हाथी पर किए गए हमले से वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि अचानक घोड़ा हाथी के पीछे दौड़कर उसे क्यों काटने लगा। सभी लोग इस बात से घबराए हुए थे कि हाथी दौड़कर उनकी तरफ ना आ जाए। हाथी के साथ मौजूद महावत और अन्य लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)