विश्व पर्यावरण दिवस...

विश्व पर्यावरण दिवस...

कांकेर

पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

जहां हम रहते हैं, उस संपूर्ण परिवेश को पर्यावरण माना जाता है। इसमें सभी जीवित और निर्जीव तत्व जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु शामिल हैं। हालांकि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित करता है।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार कब और क्यों मनाया गया। इस दिन का इतिहास, महत्व और साल 2025 पर्यावरण दिवस की थीम क्या है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए समर्पित है।

क्यों मनाया जाता है यह दिन ?

विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि धरती और उसके संसाधनों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। यह दिन प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार करने का अवसर देता है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)