मंत्रालय में चपरासी की नौकरी का झांसा, 2.62 लाख की ठगी....

मंत्रालय में चपरासी की नौकरी का झांसा, 2.62 लाख की ठगी....

कांकेर

रायपुर मंत्रालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 62 हजार रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सर्वजीत ग्रेवाल उर्फ पप्पू शर्मा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

चपरासी की नौकरी के नाम पर ठगी

भिलाई-तीन टीआई अंबरसिंह भरद्वाज ने बताया कि बीएम वाय चरोदा संगम चौक निवासी कृपाराम रवानी (70 वर्ष) ने इस मामले में शिकायत की है। आरोपी ने उसके बेटे को मंत्रालय रायपुर में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 62 हजार रुपए की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने अंजली कर्मकार और सुरेश तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी सर्वजीत ग्रेवाल घटना के बाद से फरार था।

मैत्रीकुंज से पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में थाना पेट्रोलिंग व एसीसीयू की टीम को लगाया गया था। मोबाइल ट्रेस कर आरोपी सर्वजीत को मैत्रीकुंज रिसाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)