खाद्य मंत्री दयालदास, जिस कार्यक्रम में शामिल हुए उसका ही नाम भूल गए ...

खाद्य मंत्री दयालदास, जिस कार्यक्रम में शामिल हुए उसका ही नाम भूल गए ...

कांकेर

आपातकाल की 50वीं बरसी को भाजपा संविधान का काला दिवस के रूप में मना रही है. इसी के तहत बेमेतरा मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए.

इस दौरान मीडिया ने कार्यक्रम के बारे में पूछा तो मंत्री बघेल कार्यक्रम का नाम ही नहीं बता पाए. आसपास मौजूद लोगों से ही पूछने लगे की 50 साल पहले क्या हुआ था, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि भाजपा ने बुधवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा के मंडी प्रांगण में संविधान काला दिवस मनाया. इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल कार्यक्रम का नाम ही भूल गए, इसे लेकर अब उनकी किरकिरी हो रही है. इस मौके पर मंत्री दयालदास बघेल ने व्हाइट बोर्ड में आपातकाल को लेकर भी ठीक से नहीं लिख पाए. कार्यक्रम में साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू, विधायक दीपेश साहू भी मौजूद थे.

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)