महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किये जाना आवश्यक है - सियो पोटाई

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किये जाना आवश्यक है - सियो पोटाई

कांकेर

कांकेर :- प्रियदर्शनीय इंदिरा महिला साख सहकारी समिति कांकेर की वार्षिक बैठक सियो पोटाई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संस्था के द्वारा वर्ष भर के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा संस्था को और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिले के ज्यादा से ज्यादा महिलंाओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण बताते हुए संस्था के अध्यक्ष सियो पोटाई ने कहा कि आज महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किये जाना अत्यन्त अनिवार्य है ताकि मुसीबत के समय मे हर समस्याओं का सामना कर सके । हमारा लक्ष्य न केवल महिलाओं केा आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। वरन उसे प्रशिक्षित कर इस लायक बनाना है। ताकि वह समाज में सम्मान के साथ खड़ा हो सके। श्रीमती पोटाई ने कहा कि कुछ सदस्यों के साथ मात्र कुछ ही राशियों से शुरू किया गया इस संस्था में आज लाखों रूपये जमा हुए है। जो निश्चित तौर पर महिलाओं में सक्रियता एवं बचत योजना को प्रोत्साहन देने वाला है।

संस्था के उपाध्यक्ष कमला गुप्ता ने बताया कि यह पहला अवसर है जब जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए आन्दोलन चलाया जा रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में यह संस्था मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगा। वार्षिक बैठक में संस्था के सदस्यों ने अपने-अपने विचार वयक्त किये तथा अंत में लाभ के आधार पर सभी सदस्यों को लाभ का अंश भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सियो पोटाई सहित उपाध्यक्ष कमला गुप्ता, अनामिका उसेण्डी, मोहिनी साहू, रंजना पोटाई, मीरा पाण्डे, गोमती सलाम, सुनीता रावटे, गंगोत्री शोरी, सुनीता सलाम, ममता ठाकुर, ललिता कडियाम, सावित्री पोटाई, हेमबत्ती साहू, माधुरी मंडावी, भूमिका कोरेटे, इशरत खान सहित संस्थाएं के अन्य महिंलाएं उपस्थित थे। ं

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)