अयोध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु, पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत...

अयोध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु, पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत...

कांकेर

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की घटना स्थल मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, और अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी वाहन रास्ते में दुर्घटना हो गई है।

जानकारी लगते ही ब्यौहारी पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार की हालत गंभीर है,जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है, जो उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे लिप्टिस के पेड़ से टकरा गया।

वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं एवं बच्चे है।

घटना सोमवार की सुबह 4:40 बजे हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस एवम पुलिस वाहनों से ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया है,चार की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला गायत्री कवर 55 मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौके पर मौत हो गई है। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)