लापता हुए 3 बच्चों को पुलिस ने रायपुर से किया बरामद, मजदूरी करने जा रहे थे दूसरे राज्य....

लापता हुए 3 बच्चों को पुलिस ने रायपुर से किया बरामद, मजदूरी करने जा रहे थे दूसरे राज्य....

कांकेर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को 3 बच्चे अचानक लापता हो गए थे. परेशान परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर मदद की गुहार लगाई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए तत्काल जांच शुरू की. लापता हुए तीनों बच्चों को पुलिस ने आज रायपुर से सकुशल बरामद किया और उन्हें लेकर बलरामपुर लौट रही है. बच्चों के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

जानकारी के अनुसार, नाबालिगों को उनके साथियों ने दूसरे राज्यों में मजदूरी कर पैसा कमाने की बात कही. तीनों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है. वह साथियों के बहकावे पर आ गए और मजदूरी के लिए घर से बिना सूचित किए निकल गए. लेकिन वह ज्यादा दूर नहीं जा पाए. पुलिस ने तीनों बच्चों को रायपुर से बरामद कर लिया.

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)