जिले में खाद.बीज का पर्याप्त भण्डारण कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा पर निर्धारित मात्रा में किसानों को वितरित किया जा रहा उर्वरक

जिले में खाद.बीज का पर्याप्त भण्डारण कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा पर निर्धारित मात्रा में किसानों को वितरित किया जा रहा उर्वरक

कांकेर /बस्तर मित्र

दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खाद.बीज आपूर्ति के लिए सीएम के नाम पर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन और खाद.बीज संकट पर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आवेदन नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने बताया कि खरीफ मौसम के लिए जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से में 12021 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

वर्तमान में समितियों में 4558.20क्विंटल बीज का भण्डारण किया जा चुका है तथा 03 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध है। जिले में उर्वरक वितरण के लिए 64,560 मेट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है तथा 33,368.527 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण किया गया हैए जिसमें सहकारी समितियों में 23061.174मेट्रिक टन तथा निजी विक्रय केन्द्रों में 10307.35 मेट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरण किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा के अनुसार प्रति एकड़ एक बोरी यूरियाए एक बोरी डीएपी एवं एक बोरी एमओपी वितरित किया जा रहा है। किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए विक्रय केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)