बचपन का प्यार गाने वाले सहदेव बादशाह के साथ न्यू वर्जन में बने ‘हीरो’ . . .

बचपन का प्यार गाने वाले सहदेव बादशाह के साथ न्यू वर्जन में बने ‘हीरो’ . . .

‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले 10 साल के सहदेव दिर्दो का बादशाह के साथ गाना रिलीज हो गया है। यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर 3 घंटे में 3 मिलियन से ज्यादा लोग वीडियो सांग को देख चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले 10 वर्षीय सहदेव दिर्दो का बीते दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें वह 2019 के एक पुराने गीत ‘बचपन का प्यार कभी भूल नहीं जाना रे’ गा रहे थे। सहदेव का वह वीडियो देश ही नहीं विदेश में भी लोगों ने देखा।

वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए सहदेव को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रोस्ताहित किया। इसके बाद सहदेव सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल और डांस दीवाने के सेट पर धमाल मचाने पहुंचे थे। कई बॉलीवुड हस्तियों ने सहदेव के टैलेंट को प्रोत्साहित करते वीडियो और रील्स बनाए थे।

यूट्यूब पर रिलीज हुए वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो रिलीज के 3 घंटे में करीब 3 मिलियन (30 लाख व्यूज) से ज्यादा लोगों ने इस देख लिया है और 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। 3.3 मिनट के वीडियो सांग को सहदेव दिर्दो, बादशाह, आस्था गिल और म्यूजिशियन रीको ने आवाज दी है।

बचपन का प्यार ओरिजिनल सांग को गुजराती गायक कमलेश बरोत ने 2017-18 में पहली बार गया था। इस ओरिजिनल गाने का वीडियो पहली बार अप्रैल 2019 में मेशवा फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसे केवल यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं।

Additional Image

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)